
अंक ज्योतिषः जन्म तारीख से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

न्यूमरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष के अनुसार जानिए आपके लिए आज का दिन (24 फरवरी, रविवार) कैसा रहेगा-
अंक 1- आज तो भूमि, मकान, प्लॉट, संबंधी बड़े निर्णय होंगे। नए वाहन की खरीदारी होगी। काम में मन नहीं लगेगा। नियमों को तोडऩे की इच्छा होगी। व्यापार सामान्य चलेगा। ऋण लेना पड़ सकता है।
अंक 2- अंक 2 वालों के पराक्रम में आज वृद्धि होगी। सफलता मिलेगी। आप अपने क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ साबित होंगे। भाग्य साथ देगा। महत्वपूर्ण कार्य आज करने का दिन है।
अंक 3- आज आपको सुख मिलने के योग बन रहे है। हर काम अपने मनचाहे अंदाज में आप करवा लेंगे। किसी से बहस हो सकती है। इसलिए आज संभल कर रहें और संयत व्यवहार करें।
अंक 4- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। संतुष्टि का अनुभव करेंगे। सभी को सहायता प्रदान कर आप यश प्राप्त करेंगे। आज आपकी बुद्धि आपको सफलता दिलाएगी। सेहत को लेकर आज सावधान रहें।
अंक 5- आज आपको संतान से सहयोग मिलेगा। पुराने रूके हुए काम पूरे होंगे। सेहत अच्छी रहेगी और इनकम बढ़ेगी। अपने सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। अधिकारी वर्ग आप से खुश रहेगा।
अंक 6- आज अपनी सेहत का ध्यान रखें। त्वचा संबंधी रोग होने की संभावना है। हर काम में देरी होने से मन में परेशानियां रहेगी। मन उखड़ा रहेगा। खर्चा बना रहेगा। आसानी से कोई भी काम पूरा नहीं होगा। धैर्य रखें।
अंक 7- आज अंक सात वालों को प्रेम प्रसंग या विवाह संबंधी मामलों में विलंब होगा। व्यापार के लिए ऋण लेना पड़ सकता है। बिजनेस में रूकावट पैदा होगी। नौकरी में अधिकारियों से मतभेद हो सकता है।
अंक 8- इस अंक वालों पर आज शनि देव का असर रहेगा। आज अंक आठ वालों को वाहनादि का प्रयोग संभलकर करना चाहिए। कोर्ट-कचहरी संबंधित विवाद ज्यादा उलझ सकते हैं। अच्छे कामों की अवहेलना नुकसानदायी हो सकती है।
अंक 9- आज अंक नौ वालों का भाग्य साथ दे रहा है। उचित मार्गदर्शन आपको अच्छी राह पर लगा सकता है। फिर भी सावधानी से किए गए काम आपको सफलता प्रदान करेंगे।










