विज्ञापन
 
Home >> Jeevan Mantra >> Jyotish >> Rashifal >> Jyts- January Horoscope: Who Will Luck This Month, Will Get This Money And Love.

जनवरी राशिफल: किसका साथ देगी किस्मत, किसे मिलेगा पैसा और लव

9 of 13 Photos

कामकाजी जीवन के बारे में तमाम तरह के विचार आपके मन में आते रहेंगे। आपकी राशि का स्वामी महीने के ज्यादातर दिनों में अपनी उच्च राशि में रहेगा जो आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। इस महीने के शुरुआती दिनों में आप जो योजना बनाएंगे उसमें कुछ बड़े बदलाव करना जरूरी है वरना परेशान होना पड़ सकता है। आप अपने विचारों को ठीक ढंग से पेश कर के स्थितियों को बदल सकते हैं। आप काफी व्यस्त रहेंगे और यह व्यस्तता एक साथ कई तरह के काम सिर पर आ जाने के कारण होगी। महीने में कई बार करिअर के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव महसूस करेंगे लेकिन आपको नई नौकरी मिलने का, प्रमोशन होने का रास्ता इस महीने में खुल जाएगा। आपकी वाचालता चरम पर होगी, आप मित्रों को, अधिकारियों को, अपने प्रेमी को वास्तव में जो भी सामने पड़ेगा, उसे, अपने दृष्टिकोण से सहमत करवाने में सफल रहेंगे। सारे महत्वपूर्ण संबंधों में और सारे महत्वपूर्ण लोगों के साथ संबंधों में अच्छा खासा सुधार होगा। अगर संबंधों में कोई खटास चल रही है, तो इस महीने अपने दिल की बात साफ-साफ  बता देने के लिहाज से बहुत अच्छा समय है। आप आनंद के मूड में रहेंगे और किसी ज्यादा महत्वपूर्ण मसले से दूर रहना चाहेंगे। कोई खास काम जैसा आपने सोचा था हो जाएगा लेकिन अभी उसका समय नहीं आया है। निवेश हेतु समय ठीक नहीं है। निवेश न करें वरना आपका पैसा कहीं उलझ सकता है।

लव- पुराने विचार आपकी लव लाइफ पर हावी रहेंगे। आपको लगेगा कि प्रेमी आपकी भावनाओं का उतना सम्मान नहीं करता। कभी खुद पर, कभी उस पर झुंझलाहट होगी।
प्रोफेशन- सोच समझकर निवेश करें। जोखिम भरे निर्णय लेने का समय नहीं है।
हेल्थ- मानसिक अशांति और तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
करिअर- पढ़ाई में मन लगाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। टेक्निकल विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा नकारात्मक है।


आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment