महीने की शुरुआत में ही कामकाज और नौकरी के संदर्भ में कोई चुनौतीपूर्ण स्थिति आपके सामने आएगी। धैर्य और लगन से, सही तरीके से हर परिस्थिति का सामना करें, आप सफल भी होंगे और अपनी सफलता पर गर्व भी करेंगे। महीने के शुरुआती दिनों के घटनाक्रम में अगर आप किसी की देखादेखी करेंगे, तो वो ठीक नहीं रहेगा अगर आप अपने मौलिक विचारों और मौलिक तरीकों को इस्तेमाल करेंगे, तो ज्यादा सफल रहेंगे। ज्यादातर समस्याओं का समाधान नए तरीके से निकल आएगा। आपकी कही बातों को, यहां तक कि आप जब किसी की मदद करने की कोशिश कर रहे होंगे, उस स्थिति को भी किसी गलतफहमी का शिकार होना पड़ सकता है। लिहाजा पहल करने पर और अपनी वाणी पर सख्ती से नियंत्रण रखें। अपने भेद इस महीने में गलती से भी किसी को न बताएं। आप जिस पर विश्वास करेंगे, वह आपके विश्वास का दुरुपयोग कर सकता है। किसी से संवेदनशील मसलों पर जरा भी बहस न करें। जो बात आपके मन में है, उसे अपने ही मन में बनाए रखें। प्रेम संबंधों में सहानुभूति का पहलू और जुड़ जाएगा और संबंध पहले से मजबूत होंगे। आगे बढऩे की इच्छा इस महीने आपकी सबसे बड़ी प्रेरणा होगी लेकिन अगर आपने अपनी महत्वाकांक्षाओं को बेकाबू हो जाने दिया तो नुकसान भी हो सकता है। इस महीने में आपको धन लाभ होगा लेकिन ज्यादा नहीं। ऋण से मुक्ति पाने में सफलता मिल सकती है। आर्थिक मामलों में थोड़ा बहुत सुधार होगा।
लव- आप किसी से सचमुच प्रेम करते हैं तो पार्टनर से सहयोग और प्यार मिलेगा। पार्टनर का मिजाज अच्छा रहेगा।
प्रोफेशन- आर्थिक मामलों में सुधार होगा। अधिकारियों एवं अधीनस्थों से सहयोग मिलेगा।
हेल्थ- मानसिक तनाव बना रहेगा। पेट के रोग हो सकते हैं।
करिअर- किसी नए अध्ययन की नींव रखी जाएगी। आपकी रुचि गंभीर विषयों के बजाए हल्के फुल्के विषय पढऩे में होगी। कॉमर्स और मेडिकल वालों को सफलता मिलेगी।