विज्ञापन
 
Home >> Jeevan Mantra >> Jyotish >> Rashifal >> Jyts- January Horoscope: Who Will Luck This Month, Will Get This Money And Love.

जनवरी राशिफल: किसका साथ देगी किस्मत, किसे मिलेगा पैसा और लव

4 of 13 Photos

आप अपनी योजनाओं पर अमल करना शुरु करें, समय बहुत अच्छा है। आपके राशि स्वामी बुध का धनु और मकर राशि का गोचर आपके लिए थोड़ा परेशानियों भरा भी हो सकता है लेकिन पूरे महीने ऐसा नहीं रहेगा। अपने लक्ष्य पर काम शुरु करेंगे तो उसी में मग्न होकर रह जाएंगे। काम में आ रही अड़चन के मर्म को समझ लेंगे और उसका निराकरण भी कर लेंगे। शुरु किए गए काम में आपको जल्द ही सफलता भी मिलेगी। लेकिन ध्यान रखें कि अगर आपके घर परिवार में कोई समस्या या विवाद चल रहा है, तो उसे पहले ही सुलझा लें। पारिवारिक विवाद सुलझाने की दृष्टि से ये महीना बहुत अच्छा है, आपको सिर्फ  
छिटपुट समझौते करने होंगे और अपने परिवार के लोगों की चिंताओं और जरूरतों को समझना होगा। यह बात ध्यान रखें कि आपकी पारिवारिक समस्याओं को सुलझाए बिना अन्य क्षेत्रों में भी आपकी प्रगति अटकी रहेगी। कोर्ट-कचहरी और जमीन-जायदाद के मामले भी इसी ढंग से  सुलझाए जा सकते हैं। दूसरी बात यह कि आपके स्वभाव-व्यवहार में थोड़ी तेजी, थोड़ी झुंझलाहट रहेगी और आपका सामना जिन लोगों से होगा, उनमें से भी कुछ का मूड इसी तरह का होगा। ऐसे में अच्छा रहेगा कि आप गाड़ी स्वयं न चलाएं। कहीं पहुंचने में देर होती है, तो होने दें, वह हर हालत में दुर्घटना से बेहतर है। महीने में, ज्यादातर समय अकेले बीतेगा। तमाम कठिनाइयां, अड़चनें और हर तरह की विपरीत परिस्थतियां सामने आएंगी और आप सबसे जीत भी जाएंगे। दफ्तर में कोई बड़ी गलती पकड़ी जा सकती है। दफ्तर में पैसों के किसी मामले को लेकर तेज बहस हो सकती है। कुल मिलाकर आप शत्रुओं से सावधान रहें। किसी को अपने से कम आंकने की गलती न करें। यह भी विश्वास रखें कि आप अंतत: सारी समस्याओं से पार पा जाएंगे। साझेदारी में होने वाले किसी काम का ज्यादा से ज्यादा बोझ आपके सिर पर पड़ सकता है। कोई बात नहीं, यह सिर्फ  कुछ दिनों के लिए है और बाद में इसका परिणाम बहुत अच्छा भी रहेगा। अटके कार्य पूरे हो सकते हैं। आप अनजाने ही किसी मित्र की मदद करेंगे। समस्याएं बनी रह सकती है।

लव- संबंधों के बारे में कोई स्थायी फैसला करने के पहले गहराई से खुद पर विचार कर लें। पार्टनर से सरप्राइज मिलेगा। पार्टनर का मिजाज अच्छा रहेगा।
प्रोफेशन- नौकरी में पदोन्नति के अवसर तो है लेकिन शत्रुओं से सावधान रहें।
हेल्थ- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। थकान मिटेगी और स्फूर्ति आएगी।
करिअर- सावधान रहें इस महीने में आपको अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ेगा। मदद जरूर मांग सकते हैं। टेक्निकल विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा नकारात्मक है।


आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment