इस महीने में आप जो काम करने की सोचेंगे वह पूरा कर के ही दम लेंगे। इस महीने में आपकी राशि का स्वामी वृश्चिक, धनु और मकर राशि में रहेगा। अगर काम सीधे-सीधे न हुआ तो टेढ़े तरीके से कर लेंगे। महीने के दिन वैसे तो नए हैं, लेकिन आपको लगेगा कि जैसे यह स्थितियां और यही बातें आपके साथ पहले भी हो चुकी हैं। गैर गंभीर किस्म के कामों के लिए महीने के शुरुआती दिन अच्छे रहेंगे हालांकि छिटपुट समस्याएं आपके इन गैर-गंभीर कामों को भी थोड़े दिनों के लिए गंभीर बना देंगी। रोजमर्रा के कामों से भारी बोरियत महसूस होगी और आप चाहेंगे कि कुछ नया प्रयोग किया जाए। हो सकता है कहीं घूमने जाने का कार्यक्रम बनाएं। वह भी ऐसी जगह जहां जाने का मौका संभवत: पहले नहीं मिला हो। लेकिन इसमें भी अड़चन आएगी। कार्यक्रम में आपके साथ शामिल होने वाले अन्य लोगों में से दो के बीच मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। समझौता आपको कराना होगा, अन्यथा कार्यक्रम ही टालना पड़ेगा। महीने के कुछ दिनों में आपके जीवन का एक नया दौर शुरु होगा, उसके लिए जरूरी है कि आप यह देखने की कोशिश करें कि आपके घर और दफ्तर के दायरे के बाहर की दुनिया कैसी है। घर से बाहर निकलेंगे तो आपको जीवन के दो-चार नए दरवाजे खुलते नजर आएंगे। अविवाहितों के लिए खुशखबरी आ सकती है। महीने के कुछ दिनों मेंं आपका खर्चा बढ़ा हुुआ हो सकता है। आप अपने कार्य में सर्वश्रेष्ठ रहेंगे। परिस्थितियां आपको गुस्सा दिलाएंगी। कोई आपको चुनौती देगा। एक तौ धैर्य पूरा रखें और दूसरे किसी गलतफहमी को बढ़ा-चढ़ा कर देखने की आदत को काबू में रखें। नई संभावनाओं की ओर देखने की कोशिश करें। महिलाओं को स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी।
लव- अपने पुराने फैसलों की समीक्षा करें, संबंधों को लेकर कोई स्थायी फैसला इस महीने न लें तो ही अच्छा है। यह जो कुछ हो रहा है, वह थोड़े ही समय की बात है।
प्रोफेशन- कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से सम्मान मिलेगा। विवाद से बचें। पैसे खो सकते हैं।
हेल्थ- इस महीने में वृष राशि के लोग स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई न कोई दिक्कत होगी।
करिअर- कैम्पस में झगड़ा-विवाद से ज्यादा कुछ नहीं मिलेगा लेकिन पढ़ाई अच्छी होगी। फैशन डिजाइनिंग के स्टूडेंट्स सफल होंगे। मेडिकल और एमबीए विद्यार्थियों के लिए महीना सामान्य रहेगा।