विज्ञापन
 
Home >> Jeevan Mantra >> Jyotish >> Rashifal >> Jyts- January Horoscope: Who Will Luck This Month, Will Get This Money And Love.

जनवरी राशिफल: किसका साथ देगी किस्मत, किसे मिलेगा पैसा और लव

2 of 13 Photos

इस महीने में आप थोड़े महत्वाकांक्षी हो जाएंगे। यदि नौकरी-धंधे में परिवर्तन का विचार है, तो उसे साकार करने का सही समय शुरु हो गया है। आपके भाग्य भाव का बुध आपको मदद करेगा और आपकी योजनाओं में अडंगा लगाने वाले सितारे आपको परेशान नहीं करेंगे। अपने लिए नए अवसरों की तलाश करने का यह एकदम सही समय है लेकिन जब तक दूसरी नौकरी हाथ में न आ जाए, तब तक कही-सुनी बातों के जोश में न आएं। वास्तव में किसी भी बात में अति न करें, चाहे आपके दोस्त ही इसके लिए आपको क्यों न उकसा रहे हों। आप जितना कम जोश दिखाएंगे, उतने सफल रहेंगे। फिर भी, नए लोगों से, जो आपके जॉब के लिए महत्वपूर्ण हैं, संपर्क और दोस्ती बढ़ाने में संकोच न करें। इस महीने में थोड़ा बहुत पैसा अकारण खर्च होगा, लेकिन वह कोई खास रकम नहीं होगी। आपकी कोशिश होगी कि जल्दी से जल्दी काम निपट कर खुद के लिए टाईम निकाल लिया जाए। आप दूसरों के साथ सहयोग और समझौते करने के लिए हर पल तैयार रहेंगे। आपकी मानसिक ऊर्जा चरम पर होगी और आप हर बात और हर स्थिति को तुरंत समझ जाएंगे। इतना ही नहीं, आप दूसरों के विचारों का भी सम्मान करेंगे, उनकी सराहना करेंगे। महीने के आखिरी दिनों में किसी से काफी महत्वपूर्ण बातचीत होगी। जल्दी उग्र न हों। किसी की खुशामद करना अच्छी बात नहीं है। खुद पर भरोसा करें। विवादों से दूर रहें। जूनियर्स आपका सहयोग करेंगे। व्यापार के लिए मित्रों से आर्थिक सहायता मांगनी पड़ सकती है। समय फिजूल खर्च होता रहेगा। परिवार से सहयोग मिलेगा। संतान के साथ समय बीतेगा।

लव- आपके और पार्टनर के बीच दूरी बढ़ रही है। संवेदनाओं को समझें और बहस में पड़े बिना अगर इसका समाधान निकाल सकें, तो ठीक है, वरना थोड़ा इंतजार करें।
प्रोफेशन- कार्य की अधिकता रहेगी। बिजनेस वालों का रूका हुआ पैसा मिल जाएगा।
हेल्थ- इस राशि के लोग इस महीने मिर्च कम खाएं तो बीमारियों से बच जाएंगे।
करिअर- पढ़ाई में मन लगेगा। मेडिकल विद्यार्थी बहुत चिंतित रहेंगे। टेक्निकल विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है।


आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment