मकर राशि वालों के लिए मन की गांठें खोलने के लिहाज से अच्छा समय रहेगा। इस महीने मकर राशि वालों को धन लाभ होगा और फायदा भी होगा। यदि हाल के समय में आपने अपने व्यवहार से किसी का दिल दुखाया था या किसी को कष्ट पहुंचाया था, तो उससे क्षमा मांग कर आप काफी हल्का महसूस करेंगे। एक बार यह सोचें कि अगर उस व्यक्ति के स्थान पर आप रहे होते, तो आपको कैसा लगता। दफ्तर और बिजनेस में कोई नया तरीका या नया रास्ता अपना सकते हैं।
लव- मन के आवारापन से बचने की कोशिश करें। आप जैसा सोचेंगे, वैसा करने का प्रयास करेंगे और वैसे ही नतीजे मिलेंगे।
प्रोफेशन- अनावश्यक खर्च होने के योग हैं। पैसों की आवक में कमी रहेगी।
हेल्थ- पेट के रोग हो सकते हैं, भोजन में सावधानी रखें।
करिअर- कोई उपलब्धि आपको मिल सकती है। कठिन विषय के लिए भी आपका कॉन्फिडेंस चरम पर रहेगा। कॉमर्स वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। मेडिकल छात्रों को सामान्य सफलता प्राप्त होगी।