विज्ञापन
 
Home >> Jeevan Mantra >> Jyotish >> Rashifal >> Jyts- January Horoscope: Who Will Luck This Month, Will Get This Money And Love.

जनवरी राशिफल: किसका साथ देगी किस्मत, किसे मिलेगा पैसा और लव

10 of 13 Photos

आपकी राशि का स्वमी इस महीने में कोई राशि नहीं बदलेगा, बस महीने के आखिरी दिनों में अपनी टेढ़ी चाल बदलकर सीधे चलेगा। आपका मूड सकारात्मक रहेगा। वर्क प्लेस पर बनने वाली किसी भी परिस्थिती से निपटने में आप पूरी तरह सक्षम रहेंगे। आपका कॉन्फिडेंस झलकेगा। आपके सामने कई तरह के काम एक साथ आएंगे लेकिन आप उनसे निपटने में जरूरत से ज्यादा सतर्कता बरतेंगे। इतनी ज्यादा सतर्कता, जो सुस्त चाल में बदल जाए। आपकी सतर्कता देखकर ऐसा भी लग सकता है जैसे आपके मन में कोई डर बैठा हुआ हो। न आक्रामक हों, न डरें, मन को संतुलित रखने का प्रयास करें। दूसरी तरफ  आपकी सुस्त चाल सिर्फ  आपके कारण नहीं होगी। हर काम ही सुस्त चल रहा होगा और महीने के कुछ खास दिनों में खास कामों में देर होती जाएगी। दफ्तर में आपसे काफी मेहनत करने की उम्मीद की जाएगी। लोगों के साथ तालमेल बनाकर चलें, सब काम निपट जाएगा। कुछ काम, कुछ खर्च दूसरों की खातिर भी करना पड़ेगा। अधिकारियों के साथ बातचीत भी इसी महीने में होगी। आप ऐसे लोगों को ठीक से समझने में नाकाम रहेंगे, जो ज्यादा ही भावुक हो रहे हों। आपको लगभग हर स्थिति का पूर्वाभास होता रहेगा, उस पर ध्यान से और सोच समझ कर कदम उठाएं। किस्मत के भरोसे न बैठें। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनाए रखने के लिए गुस्से पर कंट्रोल करना चाहिए। विदेश से लाभ होगा, अच्छी खबर मिलेगी।

लव- आपको लव लाइफ  से संबंधित शुभ समाचार प्राप्त होंगे। कोई विवाद हो, तो सुलझाने के लिए सबसे अच्छा समय है। सब आपका साथ देंगे।
प्रोफेशन- कार्यक्षेत्र में मेहनत ज्यादा रहेगी। कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी।
हेल्थ- स्वास्थ्य का ध्यान रखें। थकान, मौसमी परेशानी और पीठ में दर्द हो सकता है।
करिअर- मेडिकल विद्यार्थी चिंतित रहेंगे। टेक्निकल विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। मित्रों से सलाह कारगर रहेगी।


आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment