
न्यूमरोलॉजीः जानिए, रविवार को किस अंक वाले का साथ देगा भाग्य

अंक ज्योतिष से जानिए आज यानी( 6 जनवरी, रविवार) को किस अंक वाले की किस्मत चमकेगी-
अंक 1- आज अंक 1 वालों की सेहत थोड़ी नरम रहेगी लेकिन शाम तक राहत महसूस करेंगे। कमजोरी रहेगी। आय पर सितारों का असर होगा तो आपकी सेलेरी कभी कम तो कभी ज्यादा रहेगी। आज नए काम शुरू न करें। पैसे उधार देने से बचें आपका पैसा कहीं फंस सकता है। आपका आज का शुभ रंग: लाल।
अंक 2- अंक 2 वालों को विवाह प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे है। व्यापार, व्यवसाय में लाभ रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आय अच्छी होगी। सोचे हुए काम आज पूरे होंगे। आज सफलता के लिए सफेद रंग का रूमाल साथ रखें।
अंक 3- आज फालतू खर्चें कुछ कम होंगे। आज कोई भी काम सावधानी से करें। सावधानी से किए गए काम सफल होंगे। धन संबंधित जोखिम न उठाएं। आज इस अंक वालों के लिए लकी रंग हरा रहेगा।
अंक 4- आज अंक 4 वालों को कोशिश से सफलता मिलेगी। ऑफिस और बिजनेस में सहयोग प्राप्त होगा। रुके हुए काम अभी पूरे होने में समय है। खास कामों की प्लानिंग आज ही कर लें, एक दो दिन में अचानक हालात आपके फेवर में रहेंगे। कुछ काम आगे भी बढ़ जाएंगे। आय में वृद्धि होगी। शुभ रंग: सफेद।
अंक 5- जो भी काम करेंगे सक्सेस मिलेगी। सितारे आज आपके साथ रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। सोचे हुए काम आज पूरे होने का दिन है। जीवनसाथी के साथ आपका दिन अच्छे से गुजरेगा। आपका शुभ रंग: लाल।
अंक 6- आपकी इनकम बराबर रहेगी। बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी। सेहत पर ध्यान दें, पुराने रोगों से परेशान हो सकते हैं। आज फालतू बहस में न पड़ें, कोई भी काम सीधे तरीके से करें तो आज आपको फायदा हो सकता है। आज आपका शुभ रंग: हरा है।
अंक 7- आज आप खर्च की अधिकता से परेशान रहेंगे। कुछ कामों में लगातार मेहनत करना पड़ेगी इससे सफलता मिलेगी। जल्दी ही आपकी इनकम बढ़ जाएगी। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आज आपका शुभ रंग: सफेद।
अंक 8- आज कही घुमने की योजना बनेगी। आपका कार्य क्षेत्र बढ़ेगा। आपको आज सम्मान मिलेगा। आज गुस्से से बचें नहीं तो आपका ही नुकसान हो सकता है। आज एक बात का और ध्यान रखें कि कोई भी काम जल्दबाजी में न करें। शुभ रंग: लाल।
अंक 9- पैसों के मामले में आज किसी पर भरोसा न करें। वाद-विवाद से बचें। वाणी पर संयम रखें। कोई अंजाना डर आपको परेशान कर सकता है। कोर्ट के मामलों को सावधानी से सुलझाएं। किसी अंजान पर भरोसा न करें, ध्यान रखें आज उधार दिया पैसा वापस आने के चांस कम है। लकी कलर पीला।










