विज्ञापन
 
Home >> Jeevan Mantra >> Jyotish >> Rashifal >> Jyts- Horoscope By Numerology Of 30 December, Sunday.

अंक ज्योतिष: जानिए आज किस अंक वाले की चमकेगी किस्मत

धर्म डेस्क. उज्जैन | Dec 30, 2012, 11:03AM IST
 
 


अंक ज्योतिष से जानिए साल 2012 का अंतिम रविवार( 30 दिसंबर) आपके लिए कैसा रहेगा-

अंक 1- वाणी के प्रभाव से सभी आपके वश में रहेंगे। परिवार में कोई नया काम होगा जो आपके लिए शुभ रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। काम समय पर पूरे होंगे। प्रेम प्रस्ताव की प्रप्ति होगी। जीवनसाथी से मधुर व्यवहार रहेगा। शुभ रंग काला

अंक 2- आध्यात्म की ओर आपका रुझान होगा। दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। नौकरी एवं व्यापार में धन लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। प्रेमी से आज मुलाकात संभव नहीं है। शुभ रंग बैंगनी

अंक 3- आपको कोई अंजाना डर परेशान कर सकता है। परिवार की चिंता रहेगी। सामाजिक कामों में सम्मिलित होंगे। व्यापार के लिए धन की आवश्यकता महसूस होगी। कर्ज लेना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में अविश्वनीयता रहेगी। दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है। शुभ रंग केशरीया
    
अंक 4- विरोधियों से आप जीत जाएंगे। अधिकारी आपकी बातों का समर्थन करेंगे। परिवार में वर्चस्व में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ के आसार है। नए निवेश से बचें। जीवनसाथी से खुशी प्राप्त होगी। विवाह प्रस्ताव मिलेगें। शुभ रंग स्लेटी

अंक 5- अपनी सफलता के लिए आपको खुद कोशिश करना चाहिए। भाइयों से विवाद हो सकता है। कारोबारी यात्रा हो सकती है। लाभ में कमी महसूस करेंगे। प्रेम प्रस्तावों में सफलता प्राप्त होगी। दांपत्य जीवन का सुख मिलेगा। शुभ रंग कत्थई

अंक 6- आपके समर्थक ही आपका विरोध कर सकते हैं। सबको साथ मे लेकर काम करें। मन में कुछ परेशानी रहेगी। निवेश से पहले सलाह लें। व्यापार में कमी रहेगी। प्रेम प्रस्ताव सफल होंगे। दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है। शुभ रंग पीला

अंक 7- संबंधियों से मतभेद सुलझेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। कर्मचारियों से आपका विवाद हो सकता है। नई योजनाओं पर विचार होगा। प्रेम प्रस्ताव आज सफल होंगे और आशानुकूल जवाब आज मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुखी रहेंगे। शुभ रंग गुलाबी

अंक 8- काम की अधिकता रहेगी। सेहत में सुधार होंगे। नए लोगों से मुलाकात आपको नए कारोबार की ओर ले जाएगी। व्यापारिक यात्रा का योग है। जीवनसाथी अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। साथी से उपहार मिलेगा। शुभ रंग आसमानी     

अंक 9- जोखिम भरे कामों में सावधान रहें। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। पैसों की बचत करने में कठिनाई होगी। व्यापारिक यात्रा हो सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी अनुकूल रहेगा। शुभ रंग लाल

 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment