विज्ञापन
 
Home >> Jeevan Mantra >> Jyotish >> Rashifal >> Horoscope What Will The Fate Of Those Stars With Today, Learn How The Day Will Pass

आज किस राशि वालों का साथ देंगे किस्मत के सितारे, जानें कैसा बितेगा दिन

9 of 13 Photos

वृश्चिक- जो सोवत है वो खोवत है, जो जागत है वो पावत है इसलिए अब समय आ गया है कि आप जाग जाएं और अपनी जिम्मेदारियों को ठीक से समझें। आज आपकी राशि का चंद्रमा बारहवें भाव में रहेगा। जो भी काम करने की सोच रहे हैं फटाफट करना शुरु कर दें। आपके दफ्तर में या जिस समूह में आपका उठना-बैठना होता है,उसमें सत्ता संघर्ष तेज हो जाएगा। आपसी मतभेद होंगे। अगर आप कोई बात रखना चाहते हैं, तो उसके साथ सारे तर्क और सबूत पहले तैयार कर लें। आपको लगेगा कि किसी कारण से आपकी बनी बनाई योजना पर पानी फिर गया है। फिर भी आप धैर्य बनाए रखें। जो बिगड़ता नजर आ रहा है, उसमें से अधिकांश खुदबखुद सुलझ भी जाएगा। आज का दिन सुस्ती भरा महसूस होगा। आप इस समय का उपयोग कोई नई चीज या कोई नई विधा सीखने में करें, वह आपके बहुत काम आएगी। हर काम अनुमान से ज्यादा समय ले रहा होगा। लेकिन जैसे ही आप अपनी ओर से कदम बढ़ाएंगे, सारी चीजें चलने लगेंगी। तमाम नए विचार आपको बार-बार जोश दिलाते रहेंगे। दोपहर में किसी बुजुर्ग की मदद करने का मौका मिलेगा। आज आपकी लव लाइफ जरुर अच्छी रहेगी। अगर आप स्टूडेंट हैं तो मेहनत के सार्थक परिणाम प्राप्त होंगे एवं योजना अनुसार कार्य होने से दिल खुश रहेगा। पीपल का पूजन करें। शुभ रंग हरा।

 

लव- आज किसी को लव प्रपोजल भेजना है तो भेज दें। परिणाम सकारात्मक आएगा।

प्रोफेशनल- जोखिम भरे सौदे न करें। उधार दिया पैसा वापस आएगा। धैर्य बनाएं रखें।

हेल्थ- पुराने रोगों से निजात मिलेगी।

करिअर- टेक्निकल फील्ड के विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा।

आपकी राय

 

समझें क्या कहना चाहते हैं आपकी किस्मत के सितारे अपनी राशि पर क्लिक करें और जानें


आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment