कर्क- आज आपके किए गए कामों को सराहना तो मिलेगी साथ ही अधिकारी भी आपकी योग्यता को पूर्ण उपयोग करेंगे लेकिन आज आपको किए गए कामों का फल कुछ कम ही मिलेगा। आज कई अलग-अलग किस्म की स्थितियों से पाला पड़ेगा। हर स्थिति में आपको आगे रहना होगा और कहीं भी बच निकलने की गुंजाइश शायद न मिले। उसी स्थिति में आपको कई अहम फैसले भी करने होंगे। किसी मामले में आपके विचार दूसरों से मेल नहीं खाएंगे। लिहाजा सोच-विचार कर फैसला करें। आप जल्दबाजी करेंगे, तो निश्चित तौर पर कोई न कोई गलती हो जाएगी। हर कठिनाई की स्थिति में जहां तक संभव हो, अपना दृष्टिकोण शांत, रचनात्मक और सकारात्मक बनाए रखें। किसी कठिन स्थिति या किसी कठिन व्यक्ति से पाला पड़ने पर पूरी बात और दूसरा पक्ष समझने की चेष्टा जरूर करें। आज आप कोई नई भाषा या कम से कम कोई नया शब्द सीख सकते हैं। आपके रोजमर्रा के कामों को आपका पार्टनर पूरा कर देगा। पारिवारजनों की अपेक्षाएं अधिक होने से तनाव हो सकता हैं, इसको हावी नही होने दें। अगर चाहते हैं कि सब कुछ सही हो तो जरुरतमंद को फलों का दान जरूर करें। शुभ रंग काला।
लव- लव लाइफ के लिए यह समय अनुकूल है। प्रेमियों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी।
प्रोफेशनल- आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। अचानक यात्राओं और कर्ज के योग बनेंगे।
हेल्थ- बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। मौसम का असर रहेगा।
करिअर- इस राशि के कम्प्यूटर के विद्यार्थियों को तनाव झेलना पड़ सकता है।