मेष- आप भी सितारों के इशारे समझें और उनका लाभ उठाएं। चंद्रमा आज आपके रोजमर्रा के काम पूरे करेगा। काम करने की इच्छाएं बढ़ती जाएगी। आज आपका कार्यों के प्रति लगाव रहेगा एवं आलस्य समाप्त होगा। सफलता से प्रभावित होकर आय बढ़ाने की लालसा होगी। आज का दिन आपको सावधानी से बिताना होगा। मित्रों और प्रेमीजनों के साथ विवाद हो सकता है। पहले से विवाद चल रहा है, तो आज भड़क सकता है। लिहाजा आप कुछ भी कहने या करने के पहले पूरी सतर्कता बरतें और अपने मन की आवाज पर विश्वास रखें। अपने भेद और अपने विचार किसी को न बताएं। दूसरे क्या कहते हैं, इसे गौर से सुनें। आप जो भी कहेंगे या करेंगे, उस पर किसी न किसी की निगाह लगी होगी और वह इसका इस्तेमाल आपके विरुद्ध करेगा। सकारात्मक रहें और अपनी ऊर्जा का सही दिशा में इस्तेमाल करें। कामकाज निपटाने में आपकी भूमिका नेतृत्वकारी रहेगी। आपका मित्रतापूर्ण व्यवहार लोगों को आपसे प्रसन्न बनाए रखेगा। पैसों को लेकर भी किसी के साथ गलतफहमी हो सकती है, विशेषकर दोपहर में जरूरत से ज्यादा खर्च हो सकता है। सावधान रहें। धैर्य से आगे बढ़ें और सभी कार्य पूर्ण होंगे। इससे आपको आर्थिक सफलाएं मिलेंगी। शुभ रंग नीला।
लव- आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
प्रोफेशनल- साझेदारी के बिजनेस वालों को आज अच्छी सफलता प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।
हेल्थ- आज आपका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक रहेगा।
करिअर- इस राशि के बिजनेस के विद्यार्थियों को अच्छी सफलता प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।