विज्ञापन
 
Home >> Jeevan Mantra >> Jyotish >> Rashifal >> Horoscope What Will The Fate Of Those Stars With Today, Learn How The Day Will Pass

आज किस राशि वालों का साथ देंगे किस्मत के सितारे, जानें कैसा बितेगा दिन

10 of 13 Photos

धनु- हो सकता है कोई अपना ही आज आपका दिल तोड़ दे। इसलिए आज आप अपने इमोशन पर काबू रखें। आज का चंद्रमा आपको लाभ दिलवाने वाला रहेगा। दूसरों की कही हुई बातों पर ध्यान न दें एवं अपने काम से सबको खुश करने की कोशिश करें। किन्हीं परिस्थितियों को लेकर आपके मन में कोई आशंका है, और उस कारण आप अपनी स्थिति को असुरक्षित महसूस कर रहे हो सकते हैं। अपने मन की आवाज पर विश्वास रखें, कुछ हालातों पर नए सिरे से विचार करें, उससे आपको कई महत्वपूर्ण मामलों में मदद मिलेगी। रिश्तों से संबंधित कोई पुराना मसला अगर अभी बाकी है, तो आज आपको फिर उससे दो-चार होना पड़ेगा। थोड़ी समस्या भी होगी। और ज्यादा गलतफहमी न हो, इसके लिए आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आप ठीक वही कह रहे हैं, जो आप कहना चाहते हैं, और आपकी बात उसी रूप में समझी जा रही है, जो आपका इरादा था। कहने-सुनने में गलतफहमी होने की संभावना है। कामकाज में पिछले कुछ दिनों से सुस्ती चली आ रही थी या अपने दफ्तर को लेकर आपके मन में कोई और बातें थीं और आप संभवतः नौकरी बदलने पर विचार करने लगे थे। इस तरह की सोच को त्याग कर जहां जो काम है, उस पर ध्यान दें। नौकरी बदलने के बजाए प्रमोशन के बारे में सोचें और उस लिहाज से काम करें। प्रमोशन का मौका जल्द ही मिलने वाला है। आज आपके साथ कुछ अच्छा होगा। आर्थिक मामले भी आपके फेवर में हो जाएंगे तथा सफलताएं भी मिलेगी। आज पशुओं के लिए जल दान करें। शुभ रंग सफेद

 

लव- आज आपका पार्टनर भावुकता में आपको कुछ भला बुरा कह सकता है किसी बात को दिल से न लगाएं।

प्रोफेशन- कार्यक्षेत्र पर विवाद की स्थिति बन सकती है। वाणी के उपयोग से आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा।

हेल्थ- आज पेट दर्द होने की संभावना है। इस राशि के लोग स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं।

करिअर- निर्माण कार्यों से जुड़े लोग सफल होंगे। मेडिकल विद्यार्थियों को बहुत अच्छी सफलता मिलेगी।

आपकी राय

 

समझें क्या कहना चाहते हैं आपकी किस्मत के सितारे अपनी राशि पर क्लिक करें और जानें


आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment