वृश्चिक- आज सफलता भरा दिन है। काम में बिजी रहेंगे। कठिन और संभवत: अजीबोगरीब किस्म के सौदे या प्रस्ताव बिल्कुल आश्चर्यजनक ढंग से आपके पक्ष में जाएंगे। आज का चंद्रमा बारहवें भाव में रहेगा। आज आपको अचानक फायदा मिलेगा लेकिन साथ ही खर्च भी बढ़ेगा। नौकरी के क्षेत्र में उन्नति होगी। दिनचर्या में थोड़ा सा बदलाव आपका जीवन थोड़ा सहज कर देगा। संतान पक्ष से सफलता का समाचार मिलेगा। व्यापार व्यवसाय में परिवर्तन का मन बनेगा।
लव- आपको अपनी भावनाओं की गहराई का अहसास होगा। दांपत्य जीवन में नई खुशियां आएंगी। कहीं घूमने जा सकते हैं।
प्रोफेशन- व्यापार के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। व्यापार में वृद्धि होगी। परिवर्तन का मन बनेगा।
हेल्थ- मानसिक तनाव रहेगा। पेट दर्द भी हो सकता है।
करिअर- इंटरव्यू की तैयारी करना बेहतर होगा। संभावित सवालों के सिर्फ सटीक और संक्षिप्त उत्तर तैयार करें, फायदा होगा।