मेष- आज वर्क प्लेस से जुड़े तमाम लोगों से आपकी मुलाकात होगी, जो आपको फायदे के समय आगे कर देंगे। आज कोई नई चुनौती आपके सिर पर आ जाएगी। आज आपकी राशि का चंद्रमा सातवें भाव में रहेगा। आज ये समझें कि कोई आपको आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। आप दूसरों के विवाद-झंझट या झगड़े में फंसने से बचें। सावधान रहें। आज लेनदेन में सावधान रहें। नुकसान के साथ ही विवाद भी हो सकता है।
लव- प्रेम के मामलों में आप सुस्ती महसूस करेंगे। परिवार और जीवनसाथी का साथ भावनात्मक तुष्टि देगा।
प्रोफेशन- लेन-देन में सावधानी बरतें। वाणी पर संयम रखें।
हेल्थ- आपकी सेहत ठीक रहेगी। थकान और आलस्य से परेशान हो सकते हैं।
करियर- घर पर बैठकर पढ़ना ज्यादा कारगर रहेगा। कैम्पस में भागदौड़ ज्यादा है।