Home >> Jeevan Mantra >> Jyotish >> Rashifal >> Horoscope Numerology: What A Lucky Day For You, Learn

अंक ज्योतिष: आज का दिन कितना लकी है आपके लिए, जानें
धर्म डेस्क उज्जैन
| Jan 07, 2013, 10:36AM IST

अपने लकी नंबर से जानिए आज का दिन कैसा बीतेगा? क्या अच्छा होने वाला है आपके साथ, न्यूमरोलॉजी से जानिए
7 जनवरी का न्यूमरोलॉजी
अंक 1- आज कार्य देरी से पूरे होंगे। आपका अंक सूर्य का अंक है इसलिए नए कार्य शुरू न करें। विवाद होने की संभावना है। वाणी पर संयम रखे। पेट संबंधी तकलीफ हो सकती है। शुभ रंग- गुलाबी
अंक 2- इस अंक वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। थोड़ी चिंता बनी रहेगी। काम अधुरे रह जाऐंगे। नया कार्य शुरू न करें लेकिन पूराने काम निपटाने में ही धन लाभ हो जाएगा। जीवनसाथी से प्रेम और स्नेह मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शुभ रंग- हल्का नीला
अंक 3- आज अंक 3 वालों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। शुरू किए गए कार्यों के बारें में अच्छी खबर मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के साथ समय बितेगा। शुभ रंग- हल्का पीला
अंक 4- आज आपको सामाजिक कार्योंे में रूकावटें आ सकती है। मेहनत के अनुकूल परिणाम नहीं मिलने पर परेशान हो सकते हैं, मन उदास रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। चिंता बनी रहेगी लेकिन घबराए नहीं ये स्थिति पूरे दिन नहीं रहेगी। आपका शुभ रंग- लाल
अंक 5- सामान्य दिन बीतेगा। परिवार को समय देंगे। सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, संतुलित भोजन करें। मानसिक तनाव बढ़ेगा। आज किसी पुराने मित्रों के सहयोग से आज आपका रूका हुआ कोई काम बन जाएगा। शुभ रंग- सफेद
अंक 6- दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कोई नया कार्य शुरू करना चाह रहे हैं तो शुरु करें। सामाजिक कार्य में जीवनसाथी की सलाह अवश्य लें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुराने सभी कार्य भी पूरें होंगे। शुभ रंग- स्लेटी
अंक 7- आज अचानक कोई काम करने की सुझेगी फायदा जरूर मिलेगा लेकिन आप शांत रहें। फायदे के लालच में आकर जोखिम न लें। अधूरे कार्य पूरंे होंगे। शुभ समाचार प्राप्त होगा। परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। मंगल कार्यों के योग बनेंगे। शुभ रंग- बैंगनी
अंक 8- आज शनि के इस अंक वालों की व्यापार संबंधित योजनाएं बनेंगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन आलस्य भी रहेंगे। आज अचानक धन लाभ तो होगा लेकिन अपने से निचले स्तर के लोगों में वो पैसा बंट जाएगा। शुभ रंग- भूरा
अंक 9- दुसरों के काम में मेहनत अधिक होगी परन्तु परिणाम निराशा जनक मिलेंगे। आत्मविश्वास थोड़ा कम होगा। मानसिक तनाव की स्थिति बनेगी इससे गुस्सा ज्यादा ही बढ़ जाएगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें तो मामला संभल जाएगा वरना हानि होने के योग है। शुभ रंग- हरा










