विज्ञापन
 
Home >> Jeevan Mantra >> Jyotish >> Rashifal >> Horoscope Learn 2013, How Good And How Much Of This Week Will Be Special For You

जानें, 2013 का ये सप्ताह कितना शुभ और कितना खास रहेगा आपके लिए

धर्म डेस्क उज्जैन | Jan 07, 2013, 10:18AM IST
 
 

 

जन्म तारीख जोड़ें और पता करें आने वाले सात दिन क्यों खास रहेंगे आपके लिए? जानिए अगले सात दिनों का राशिफल

 

अंक  1- इस सप्ताह की शुरूआत में सफलताएं मिलेंगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। तनाव और चिंता से मुक्त हो जाएंगे। संतान व बुजुर्गों की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दूर हो जाएगी। अंक 1 वालों का मकान, भूमि स्थायी सम्पत्ति पर खर्च बढ़ेगा। शेयर, सोना, चांदी की खरीदी हो सकती है। जोश व उत्साह बना रहेगा परन्तु सप्ताह के अंत तक गुस्सा, चिढ़चिढ़ापन और आलस्य आ जाएगा।
 
अंक  2- इस सप्ताह के शुरूआत में ज्यादा मेहनत करना पड़ेगी। स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है। व्यापार व्यवसाय मे कॅाम्पीटिशन के चलते मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में अंक 2 वालों को आगे बढऩे के अवसर मिलेंगे। महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होने के योग है। सप्ताह के अंत तक स्थिति मे सुधार होगा धन प्राप्ति, लाभ और उन्नति के योग बनेंगे।
 
अंक  3- सप्ताह की शुरूआत में मेहनत अधिक होगी व परिणाम कम मिलेगा। आय कम और खर्च ज्यादा होंगे परन्तु सप्ताह के मध्य तक स्थिति में सुधार होगा। आॢथक लाभ के योग बनेंगे। यात्राओं से लाभ और धन प्राप्ति होगी। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। नई योजनाएं बनेंगी, उनको लेकर उत्साहित रहेंगे परन्तु सप्ताह के अंत में कोई भी र्निणय अच्छी तरह सोच विचार कर लें।
 
अंक  4- परिवार और मित्रों के साथ अधिक समय बीतेगा। नौकरी, पदौन्नती, व्यवसाय के संबंध मे अच्छी खबर मिलेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। निवेश का विचार बनेगा। आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। सप्ताह के अंत तक शत्रु हावी होंगे। किसी प्रिय वस्तु के  खो जाने का डर बना रहेगा। परेशानियंा बढ़ेगी। ज्यादा मेहनत करना पड़ेगी।
 
अंक  5- यह सप्ताह आपके लिए शुभ है। लगातार आत्मविश्वास बढ़ेगा। पद प्रतिष्ठा मिलेगी। शुभ समाचार मिलेंगे। यात्राओं से लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार और मित्रों से सहयोग मिलता रहेगा। परन्तु सप्ताह अंत तक व्यवहार में बदलाव आएगा। गुस्सा, चिड़चिड़ापन और आलस्य बढ़ेगा।
 
अंक  6- सप्ताह की शुरूआत अप्रिय समाचारों से हो सकती है। परेशानियंा बढ़ेगी। मानसिक तनाव और चिंता बढ़ेगी। अचानक धन हानि के योग बनेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कार्यों में लापरवाही के कारण ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा। सप्ताह के अंत तक स्थिति में सुधार होगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। मान सम्मान मिलेगा।
 
अंक  7- शुरूआत के कुछ दिनों घर में कलह रहेगा। जीवनसाथी या प्रेमी से अनबन होगी। काम में रूकावटें आएगी। अधूरी यात्राओं के योग बनेंगे। आर्थिक हानि के योग बन रहे है परन्तु इस अंक वालों को सप्ताह के अंत में लाभ मिलने लगेगा। आपके हित में परिणाम आने लगेंगे। स्वस्थ्य में सुधार होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
 
अंक   8- सप्ताह की शुरूआत सामान्य रहेगी। नए कार्यों की शुरूआत करेंंगे। खरीददारी के योग बनेंगे। अचानक यात्राओं के योग बनेंगे, यात्राएं लाभदायक होगी। लेकिन सप्ताह के कुछ दिनों में परेशानियां बढ़ेगी। अंक के स्वामी शनि के अनुसार मेहनत ज्यादा होगी और परिणाम कम मिलेंगे। लापरवाही से बचें। संतान संबंधी ङ्क्षचता बनी रहेगी। मन अस्थिर रहेगा।
 
अंक   9- इस सप्ताह कार्य आसानी से बनेंगे। आय बढेगी। विरोधी भी मित्रता करेंगे। धार्मिक कार्यों में रूची बढ़ेगी। अचानक यात्राओं के योग बन रहे हैं। विवादों से बचें।  अधिक मेहनत से कार्य बनेगे। सप्ताह के अंत मे परेशानियां बढ़ेगी। काम में रू कावटें आएगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मानसिक तनाव बढ़ेगा।

आपकी राय

 

जन्म तारीख जोड़ें और पता करें आने वाले सात दिन क्यों खास रहेंगे आपके लिए? जानिए

 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment