Home >> Jeevan Mantra >> Jyotish >> Rashifal >> Horoscope January 4: Why Is A Special Day, Date Of Birth Learn

4 जनवरी: क्यों खास है आज का दिन, जन्म तारीख से जानें
धर्म डेस्क उज्जैन
| Jan 04, 2013, 08:46AM IST

आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, जानिए क्या नया होगा आज आपके साथ? न्यूमरोलॉजी से जानिए आज क्या खास होने वाला है
4 जनवरी का न्यूमरोलॉजी
अंक 1- सुखद यात्रा का योग है। आय साधारण रुप से ज्यादा होगी। कारोबार में लाभ होगा। नए सौदें लाभकारी होंगे। नौकरी बदलने का विचार होगा। विवाह योग जातकों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त होंगे। पे्रम प्रस्ताव सफल होंगे। शुभ रंग नीला
अंक 2- सभी मामलों में सफलता प्राप्त होगी। विरोधियों का पराभाव कर देंगे। न्यायलयीन मामलों में सफलता प्राप्त होगी। जमीन से लाभ होगा। व्यापार में नुकसान की भरपाई होगी। स्थंातरण का योग है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। शुभ रंग लाल
अंक 3- किसी की मदद कर आत्मिक संतोष प्राप्त होगा। बेहद सफल दिन होगा। पूराने निवेश से लाभ होगा। व्यापार से संबंधित लाभ दायक यात्रा हो सकती है। अधिकारी आपकी मदद करेंगे। अधिनस्थों से सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम प्रस्तावों में सफलता प्राप्त होगी। शुभ रंग आसमानी
अंक 4- भाग्य का साथ मिलेगा। काम समय पर पूरे होंगें। भाईयों का सहयोग मिलेगा। नए उद्योग एवं कारोबार को शुरु करने का विचार होगा। मित्र एवं साझेदार सहयोग प्रदान करेंगे। शुभ रंग केशरी
अंक 5- प्रोफेशनल्स, व्यापारी एवं डाक्टर्स के लिए दिन अच्छा होगा। व्यापारी लाभ की स्थिति में रहेंगे। सभी कार्य समय पर संपन्न होंगे तथा सम्मान प्राप्त होगा। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। शुभ रंग गुलाबी
अंक 6- आय के उत्तम साधनों की प्राप्ति होगी। व्यापार के लिए लाभदायी यात्रा का योग हैं। अचानक धन प्राप्ति से हर्ष होगा। बेरोजगार रोजगार को प्राप्त करेंगे। संतान से सहयोग प्राप्त होगा एवं सुख मिलेगा। शुभ रंग काला
अंक 7- कारोबार में व्यय की अधिकता से परेशानी होगी। आपको जीवन में कुछ नकारात्मक बदलाव महसूस होगा। विरोधी नए अवरोधों को उत्पन्न करेंगे। हर काम को उतावलेपन से न करें। नुकसान हो सकता है। धैर्य से कार्य करें शुभ रंग आसमानी
अंक 8- जमीन-जायदाद एवं पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा। न्यायलयीन मामलों में सफलता प्राप्त होगी। संतान से सुख प्राप्त होगा। नौकरी में पदोन्नती के अवसर प्राप्त होगें। अपने काम से कार्यक्षेत्र में सबका दिल खुश कर देंगे। शुभ रंग लाल
अंक 9- स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करें। धन के अत्यधिक व्यय से परेशानी होगी। नए आर्थिक समझौते होंगें। शत्रुओं को पराजित करने में सफल होंगे लेकिन खर्चे की अधिकता से परेशान भी हो सकते हैं।। शुभ रंग सफेद










