विज्ञापन
 
Home >> Jeevan Mantra >> Jyotish >> Rashifal >> Horoscope Horoscopes: Who First Day Of Makar Sankranti Will Learn

राशिफल: जानें मकर संक्रांति के पहले किन लोगों के दिन बदलेंगे

4 of 13 Photos

मिथुन- किसी एक व्यक्ति के साथ अपने संबंधों को लेकर आपको बार-बार अतीत की कोई बात याद आ रही है। हो सकता है, आपसे कोई गलती हुई हो और आपको उसका अहसास हो रहा हो। लेकिन आप खुले मन से फिर पहल करके देखें। सबकुछ फिर सामान्य हो जाएगा। जो भी समस्या आपको काफी समय से हैरान करती आ रही थी इन सात दिनों में वो हल हो जाएगी। आपका आने वाला समय और भी अच्छा रहेगा। इस सप्ताह आपकी राशि का चंद्रमा पंचम भाव से अष्टम भाव तक जाएगा। आपके लिए कुछ खट्टे- मीठे अनुभव रहेंगे। सप्ताह के आखिरी दिनों में जब चंद्रमा आपकी राशि से आठवीं राशि में होगा तो आप थोड़ा परेशान जरूर रहेंगे। शुक्रवार को पड़ने वाली अमावस्या पर चंद्रमा चार ग्रहों के साथ सातवें भाव में रहेगा, जिस पर शनि की दृष्टि भी रहेगी। संभवतः अतीत की किसी बात को लेकर परेशानी देने वाला आपका संबंधों से जुड़ा मामला उस दिन तक निपट जाएगा और फिर एक नई शुरुआत होगी। धन लाभ होने के, धन आगमन का कोई नया स्रोत खुलने के योग बनेंगे। सभी योजनाएं पूरी होंगी। पिछले नुकसान की भरपाई भी इसी सप्ताह में होगी। आपकी सभी जरुरतें पूरी करने के लिए सहयोगी तैयार रहेंगे। कार्य का विस्तार होगा। अति उत्साह से कार्य बिगड़ सकता है।

 

लव- इस सप्ताह आपकी लव लाइफ कुछ मिली-जुली रहेगी यानी दाम्पत्य जीवन के रिश्ते बनते-बिगड़ते रहेंगे। हालांकि प्रेमियों के लिए भी यह समय ठीक रहेगा।

 

 

प्रोफेशन- निवेश सोच-समझकर करें। नए क्षेत्रों में धन का निवेश करने के लिए समय उत्तम है। धन लाभ होगा। नौकरीपेशा के लिए भी समय ठीक चल रहा है।

करिअर- करिअर के प्रति सजग रहें,ये समय आपके लिए करिअर के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। पढ़ाई के साथ-साथ यदि पार्ट टाइम जॉब के भी योग बन रहे हैं।

हेल्थ- बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। परिवार का कोई वरिष्ठ सदस्य बीमार हो सकता है। समय-समय पर चेकअप अवश्य करवाएं। बच्चों की सेहत का भी विशेष ध्यान रखें। घुटनों के दर्द से परेशान रहेंगे।

आपकी राय

 

जानिए आने वाले सात दिनों में किस राशि वालों की किस्मत बदलने वाली है? जानिए कैसा रहेगा ये सप्ताह


आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
 
विज्ञापन
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment