वृष- इस सप्ताह आपके संपर्क आपको बड़ा फायदा दिला सकते हैं। ऐसा फायदा, जो आप संभवतः अपनी क्षमता के बूते आसानी से प्राप्त न कर सकते हों। यह संपर्क निजी किस्म के भी हो सकते हैं, सामाजिक भी हो सकते हैं और कामकाजी भी हो सकते हैं। आप किसी बात को लेकर बेहद अडिय़ल न रहें तो ही अच्छा है। इस सप्ताह लोग या परिस्थितियां आपको कोई जिद छोडऩे के लिए मजबूर कर देंगी। इस सप्ताह की शुरुआत तुला राशि के चंद्रमा से होगी। सप्ताह की शुरुआत छठे चंद्रमा से होगी जो आपको थोड़ा परेशान करेगा लेकिन आप एक नई शुरुआत करेंगे। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति होगी। कोई ऐसी मनोकामना पूरी होगी, जो खुद आपकी भी नजर में सिर्फ सपना ही है। व्यापार में अनिश्चितता रहेगी। वैवाहिक संबंध के प्रस्ताव मिलेगें। सप्ताह में पड़ने वाली अमावस्या पर प्लूटो सहित पांच ग्रहों का जमघट आपके आठवें भाव में लगना है, जिस पर शनि की दृष्टि भी रहेगी। आप मानकर चलें कि पिछले कुछ दिनों से आप जो भी परेशानी पैसों और स्वास्थ्य के क्षेत्र में मबसूस कर रहे थे, वह इस सप्ताह के अंतिम दिनों से ही धीरे-धीरे खत्म होने लगेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी और मेल-मिलाप से लाभ होगा। कारोबार में अस्थिरता रहेगी। इस सप्ताह आपके प्रेम प्रस्ताव सफल होंगे। सुसराल पक्ष से कोई उपहार मिलेगा।
लव - इस सप्ताह वृष राशि वाले प्रेमियों के प्रेम संबंध ठीक रहेंगे। अचानक कोई आप पर फिदा हो जाएगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिलेंगे साथ ही प्रेम प्रस्ताव सफल होंगे। इस सप्ताह आपके साथी का मिजाज आपके अनुसार रहेगा।
प्रोफेशन- नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय बहुत ही उत्तम है। व्यापार के लिए समय ठीक नहीं कहा जा सकता। छोटे व्यापारी बड़े निवेश न करें। काम अधिक करना पड़ेगा लेकिन लाभ कम होगा।
करिअर- करिअर की दृष्टि से यह सप्ताह वृष राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। यदि किसी जॉब के लिए तैयारी कर रहे हैं तो वही करते रहें। इसी में आपका करिअर सेट होगा।
हेल्थ- यह सप्ताह हार्ट पेशेंट के लिए अच्छा नहीं रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर बिल्कुल भी लापरवाह न रहें।