मेष- इन सात दिनों में आप तमाम बाधाओं के बावजूद अच्छी खासी प्रगति करके दिखा देंगे। इन सात दिनों में आपकी राशि का चंद्रमा तुला राशि से मकर राशि तक जाएगा। सातवें भाव से चंद्रमा कर्म भाव तक जाएगा तो आपके काम पूरे होंगे। जो काम काफी समय से आपके पास है, वह निपट जाएगा। आपके साथ का ही कोई व्यक्ति,जो संभवतः आपके साथ काम करता है, काफी महत्वाकांक्षी हो रहा है। आप उसकी महत्वाकांक्षा में साथ बने हुए हैं। वह व्यक्ति इसी साझी महत्वाकांक्षा के संदर्भ में आप पर बहुत ज्यादा दबाव डालेगा। यह दबाव आपको काम के लिए बाध्य तो करेगा, लेकिन अंततः अव्यावहारिक साबित हो सकता है। हो सकता है आपका कोई अधिकारी चलते काम को लेकर अचानक अपना मन बदल ले। सप्ताह में आपके भाग्य भाव में पड़ने वाली अमावस्या आपके लिए नौकरी धंधे के क्षेत्र में प्रगति के नए रास्ते खोलने वाली साबित होगी। इस सप्ताह आपको कई शुभ समाचार मिलेंगे। मित्रों से मुलाकात होगी। कार्य में निरंतरता रहेगी। नए वाहन खरीदने का विचार होगा। जोखिमपूर्ण निवेश न करें तो बेहतर रहेगा। नौकरी में पदोन्नति का योग है। बात-बात पर गुस्सा होने से बनता काम बिगड़ सकता है।
लव - लव लाइफ के लिए यह सप्ताह अनुकूल है। किसी बात पर लाइफ पार्टनर से विवाद भी संभव है हालांकि सप्ताह के अंत तक सब कुछ सामान्य हो जाएगा।
प्रोफेशन- नौकरीपेशा के लिए सप्ताह अच्छा है, प्रमोशन संभव है साथ में इंक्रीमेंट भी। बिजनेस में कोई जोखिमपूर्ण निवेश न करें। सप्ताह के अंत में कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है।
करिअर- विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। परीक्षा संबंधी तैयारियों में शिक्षकों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा जो आगे जाकर लाभदायक साबित होगा। सी.ए. के स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी।
हेल्थ- इस सप्ताह आपके स्वास्थ्य पर मौसमी बीमारियों का असर रहेगा। सर्दी-जुकाम, बुखार की समस्या रह सकती है। खाने-पीने का ध्यान रखें। पेट के विकार होने की संभावना भी है।