कुंभ- आपकी नौकरी, दफ्तर या बिजनेस में कुछ चिंताजनक पहलू बने हुए हैं, लेकिन अब आप संकट से बाहर हैं। लिहाजा अकारण तनाव न लें। आपकी प्रतिष्ठा इसी कारण है कि आप सोच समझकर और संतुलित फैसले लेते हैं। अगर आप नकारात्मक ढंग से सोचेंगे, तो अपने साथ-साथ दूसरों का भी नुक्सान कर रहे होंगे। आज अगर आप सुस्ती दिखाएंगे, तो आपको आलोचना का सामना करना पड़ेगा। अगर आप खुद इस बारे में निश्चित नहीं हैं कि क्या किया जाए और किस दिशा में आगे बढ़ा जाए, तो पहले ठीक से विचार कर लें, बाद में कोई कदम बढ़ाएं। यह ध्यान रखें कि आपके फैसले आज दूसरों को भी प्रभावित करेंगे। निवेश के लिए धन जमा करना शुरु करें, आपको शीघ्र ही इसका अच्छा मौका मिलने वाला है। आज आप खुद पर कंट्रोल रखें वरना आपका कुछ ज्यादा ही पैसा खर्चा हो सकता है। थोड़ा सब्र रखें आज जल्दबाजी की कोई जरूरत नहीं है। आज आपके साथ कुछ नया होगा जो आपने सोचा भी नहीं होगा । साथियों से आज अनबन हो सकती है। आज धन लाभ होने के योग बन रहे हैं लेकिन खर्च भी अधिक होगा। संतान सुख मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। शिव को जल अर्पण करें। शुभ रंगलाल
लव- पार्टनर के साथ समय बीतेगा। आज का दिन आपके लिए शुभ है। पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा।
प्रोफेशन- इस राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। अचानक पैसा मिलेगा।
हेल्थ- आपकी सेहत नासाज हो सकती है। श्वांस संबंधित परेशानियां हो सकती हैं।
करिअर- इस राशि वाले विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में आसानी से सफलता प्राप्त होगी।