
2013 का पूरा राशिफल: जानें कब क्या होगा नए साल में आपके साथ

जानिए नए साल में घटने वाली होनी-अनहोनी की जानकारियां, भविष्यवाणियां, न्यूमरोलॉजी और वो सब कुछ जो आप जानना चाहते हैं। राशि और जन्म तारीख से जानिए नए साल के तारे-सितारे क्या कहते हैं, आपके लिए २०१३ कैसा रहेगा? पढि़ए नए साल के बारे में हर जानकारी
मेष- आपको किस्मत का साथ मिलेगा। सारी चीजें खुद-ब-खुद आपके पक्ष में होती चली जाएंगी। जो करना चाहते हैं उसकी पूर्ति के लिए कई अवसर मिलेंगे और लेन-देन में फायदा होगा। और ज्यादा जानने के लिए क्लिक करें मेष राशि
वृषभ- आप जो काम करने की सोचेंगे वह पूरा कर के ही दम लेंगे। इस महीने में आपकी राशि का स्वामी वृश्चिक, धनु और मकर राशि में रहेगा। अगर काम सीधे-सीधे न हुआ तो टेढ़े तरीके से कर लेंगे। और ज्यादा जानने के लिए क्लिक करें वृष राशि
मिथुन- आपका राशि स्वामी अब एक्टिव है। यानी मकान खरीदने से लेकर पारिवारिक विषयों से लेकर नौकरी तक के मसलों पर आप नए सिरे से बातचीत शुरु करेंगे। और ज्यादा जानने के लिए क्लिक करें मिथुन राशि
कर्क- आपकी कई लोगों से मुलाकात होगी, हो सकता है, कोई काम की बात भी हो। कठिन समस्याओं और जटिल मसलों को उठाने में संकोच न करें। और ज्यादा जानने के लिए क्लिक करें कर्क राशि
सिंह- अगर आपके दफ्तर में कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं मिली है, तो भी आप ऐसा कुछ कर दिखाएंगे कि सारे लोग सोचने के लिए मजबूर हो जाएंगे कि असली बॉस कौन है। और ज्यादा जानने के लिए क्लिक करें सिंह राशि
कन्या- अगर आप अपने मौलिक विचारों और मौलिक तरीकों को इस्तेमाल करेंगे, तो ज्यादा सफल रहेंगे। ज्यादातर समस्याओं का समाधान नए तरीके से निकल आएगा। और ज्यादा जानने के लिए क्लिक करें कन्या राशि
तुला- कोई नई योजना सामने आएगी, जो आपके मौजूदा काम की तुलना में ज्यादा लाभदायी है। इस पर विचार करें। आप लाभ के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। और ज्यादा जानने के लिए क्लिक करें तुला राशि
वृश्चिक- आप अपने विचारों को ठीक ढंग से पेश कर के स्थितियों को बदल सकते हैं। आप काफी व्यस्त रहेंगे। और ज्यादा जानने के लिए क्लिक करें वृश्चिक राशि
धनु- आपका मूड सकारात्मक रहेगा। वर्क प्लेस पर बनने वाली किसी भी परिस्थिती से निपटने में आप पूरी तरह सक्षम रहेंगे। आपका कॉन्फिडेंस झलकेगा। और ज्यादा जानने के लिए क्लिक करें धनु राशि
मकर- मकर राशि वालों को धन लाभ होगा और फायदा भी होगा। यदि हाल के समय में आपने अपने व्यवहार से किसी का दिल दुखाया था, या किसी को कष्ट पहुंचाया था, तो उससे क्षमा मांग कर आप काफी हल्का महसूस करेंगे। और ज्यादा जानने के लिए क्लिक करें मकर राशि
कुंभ- आप अपने काम पर ध्यान दें और उस हर चीज से दूर रहें, जो आपका ध्यान बांट सकती हो। विशेष तौर पर हिसाब करते समय जो भी बात कहनी हो, बिल्कुल साफ-साफ शब्दों में कहें। और ज्यादा जानने के लिए क्लिक करें कुंभ राशि
मीन- आप प्रमोशन के लिए भी तैयार है और समझौते के लिए भी। आप जो काम करते हैं, उस स्थान पर काम के एकमात्र विशेषज्ञ अगर आप ही हैं, तो महीेन के बीच के दिनों में आपको अपने साथियों को काम सिखाना पड़ेगा। और ज्यादा जानने के लिए क्लिक करें मीन राशि










