23 दिसंबर 2012 की दोपहर एक बजे से राहु एवं केतु अपनी राशि बदलकर तुला एवं मेष में प्रवेश करेंगे। (पचांग भेद से दिनांक एवं समय में अंतर हो सकता है।) इस संबंध में उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार राहु का राशि बदलना विशेष रूप से महत्वपूर्ण होगा क्योंकि राहु शुक्र ग्रह के स्वामित्व वाली राशि तुला में जाएगा। तुला राशि में पूर्व से ही उच्च का शनि विराजमान है। शनि, राहु एवं शुक्र तीनों ही मित्र है। शुक्र ग्रह को शनि एवं राहु का गुरु भी माना जाता है। आगे दिए गए फोटो में जानिए शनि-राहु के योग से जुड़ी खास बातें और आपकी राशि पर इस योग का कैसा असर रहेगा-