ज्योतिष में कई विधियां हैं जिनसे इंसान के स्वभाव के बारे में जाना जा सकता है। हर महीने, हर दिन और दिन के हर प्रहर के जन्मे व्यक्ति का स्वभाव उस समय की ग्रह स्थिति के अनुसार अलगृअलग होता है। फिर भी कुछ विधियां ऐसी हैं जिनसे बिना किसी विशेष गणना के भी किसी के भी स्वभाव के बारे में आसानी से जाना जा सकता है।
महिलाओं के स्वभाव के बारे में जानने की आसान विधि है उनके जन्म के वार से स्वभाव पता करना। सप्ताह के हर दिन का अलग ग्रह स्वामी होता है। इसी वजह से जन्म दिन, ग्रह स्वामी और नक्षत्रों के आधार पर व्यक्ति का स्वभाव और भविष्य बनता है। जन्म वार के अनुसार भी मालूम किया जा सकता है कि किस दिन जन्म लेने वाली महिला का संभावित स्वभाव और भविष्य कैसा रहेगा। ज्योतिष के अनुसार यहां जानिए किसी महिला के स्वभाव से जुड़ी खास बातें...