मकर- मकर राशि के लोग वर्ष के प्रारंभ में कार्य करते समय थोड़ी सावधानी रखें क्योंकि कुछ समस्याओं के साथ इस वर्ष का आंरभ होगा। नए कार्यों के प्रति एवं नए साथियों के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी प्रकार के धोखे के योग बन रहे हैं। मध्य वर्ष में आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती। अत: खान-पान का विशेष ध्यान रखें। विवाह योग्य लोगों को विवाह के अवसर प्राप्त होंगे।