11 दिसंबर 2012, ज्योतिष की नजर से बहुत ही खास है क्योंकि इस दिन से 14 दिसंबर तक पांच-पांच ग्रह एक साथ एक राशि में स्थित रहेंगे। ज्योतिष के नजरिए से यह एक अद्भुत योग है। ऐसा बहुत कम होता है जब एक ही राशि में पांच ग्रह स्थित हो। यहां जानिए उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार आपकी राशि पर इस योग का क्या प्रभाव पड़ेगा-
पं. शर्मा के अनुसार इस योग में सूर्य, बुध, शुक्र, राहु एवं चंद्रमा एक साथ वृश्चिक राशि में रहेंगे। इस ग्रह योग के प्रभाव से आपकी राशि पर पूरे माह प्रभाव पड़ेगा।