सपने में जल से नहाना, पीले व लाल पुष्प का पाना, खून निकलना, स्वयं का बंधन होना, भूमि या पर्वतों का लांघना, उछलना आदि कर्म शुभ फल की सूचना देते हैं। किसी व्यक्ति को संन्यासी, ब्राह्मण, पितर, पिता, मित्र, देवता, अधिकारी विशेष गण सपने में जो शुभाशुभ कहते हैं वे वचन भी सत्य सिद्ध होते हैं।