आंखें शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। इसके बिना जीवन निरर्थक सा लगता है। आंखें न सिर्फ चेहरे को सुंदरता प्रदान करती हैं अपितु हर दिखने वाली वस्तु की सूचना मस्तिष्क तक पहुंचाती है। समुद्र शास्त्र के विद्वानों का मानना है कि मस्तिष्क के अंदर जो चल रहा होता है उसका प्रतिबिंब आंखों में देखा जा सकता है। शरीर लक्षण विज्ञानियों के अनुसार आंखों के कई भेद होते हैं जैसे-