शुक्र: माह के प्रारंभ में असुरों के गुरु शुक्र वृश्चिक राशि में स्थित है। 4 जनवरी दोपहर 3.45 बजे के बाद शुक्र धनु राशि में जाएगा। इसके बाद 28 जनवरी से की दोपहर 2 बजे बाद शुक्र मकर राशि में प्रवेश करेगा। धनु राशि में ही पूर्व से ही सूर्य और बुध स्थित है अत: 4 जनवरी के बाद सूर्य, बुध और शुक्र तीनों ग्रह कुछ दिन एक साथ धनु राशि में स्थित रहेंगे।