चंद्र: इस माह के प्रारंभ में चंद्र कर्क राशि में स्थित है। इसके बाद 1 जनवरी के बाद सिंह राशि में और 3 जनवरी की शाम 5 बजे से कन्या राशि में चंद्र प्रवेश करेगा। इसके बाद 5 जनवरी की रात 9.30 बजे से चंद्र तुला राशि में रहेगा। 7 जनवरी की रात 10.40 बजे से वृश्चिक में, 9 जनवरी की रात 3 बजे से धनु में, 11 जनवरी की सुबह 5.30 बजे से मकर में, 14 जनवरी की सुबह 9.05 बजे से कुंभ में, 16 जनवरी की दोपहर 2.40 बजे से मीन में, 18 जनवरी की रात 10.35 बजे से मेष में, 21 जनवरी की सुबह 9 बजे से वृष में, 23 जनवरी की रात 8.40 बजे से मिथुन में, 26 जनवरी की रात 8 बजे से कर्क में, 28 जनवरी की शाम 5.45 बजे सिंह में, 30 जनवरी की रात 12.50 बजे से कन्या राशि में चंद्र रहेगा।