वर्ष 2013 की शुरुआत मंगलवार से हुई है और इस साल समापन अर्थात 31 दिसंबर 2013 को भी मंगलवार को होगा। मंगल को ज्योतिष के अनुसार उग्र ग्रह माना जाता है एवं 13 को अशुभ आंकडा समझा जाता है। लेकिन यह सत्य नही है। वर्ष की शुरुआत में मंगल मकर राशि में स्थित है जो उच्च का है। यह इस वर्ष को अच्छी शुरुआत देगा।