यदि कोई नौकर काम के समय सो रहा हो तो उसे तुरंत जगा देना चाहिए अन्यथा कार्य पूर्ण नहीं हो सकेगा। इसी प्रकार यदि कोई राहगीर या यात्री रास्ते में सोता दिखाई दे तो उसे भी उठा देना चाहिए अन्यथा उसका सामान चोरी होने का भय रहता है। यात्री को सोता देख कोई चोर उसके धन हानि या अन्य कष्ट पहुंचा सकता है।