वैवाहिक जीवन में सबसे ज्यादा ध्यान रखने योग्य बात यह है कि पति को कभी भी अपनी पत्नी के स्वभाव की चर्चा पराए लोगों के सामने नहीं करना चाहिए। पति-पत्नी के बीच कई प्रकार का तनाव भी हो सकता है, कोई बुराई भी हो सकती है लेकिन ऐसी बातों को दूसरों के सामने कभी नहीं बोलना चाहिए। ऐसा करने पर वैवाहिक जीवन में और अधिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसके अलावा हमारे मान-सम्मान को भी ठेस लग सकती है।