
रिंकल्स से बचने के लिए करवाएं बोटॉक्स
धर्मडेस्क. उज्जैन
| Dec 12, 2012, 09:38AM IST

आधुनिक समय में ताउम्र जवान दिखाई देने के लिए ज्यादा जतन करने की जरुरत नहीं पड़ती है। थैरेपीज व ट्रिटमेंट से हर प्रॉब्लम का सॉल्युशन संभव है। यही कारण है कि हमें कई बॉलीवुड सितारों की उम्र ज्यादा होने के बावजूद उनके चेहरों पर एक झुर्री भी नहीं दिखाई पड़ती क्योंकि आजकल एंटी रिंक ट्रीटमेंट यानी बोटॉक्स से झुर्रियों से मुक्ति पाना एक सामान्य बात हो गई है।
यह इंजेक्शन पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा प्रचलित एंटी रिंकल ट्रीटमेंट है। यह मुख्यत: बड़े एवं मुश्किल से जाने वाली झुर्रियों के लिए उपयोगी है। पहले यह बहुत मंहगा होता था। , लेकिन अब लगातार शोध एवं विकास तकनीकों के चलते यह किफायती हो गया है। बोटॉक्स में चेहरे की मसल्स को शिथिल कर देने का गुण होता है, जिससे मसल्स से जुड़ी ऊपरी त्वचा एवं झुर्रियाँ अपने आप टाइट हो जाती हैं।
इसे त्वचा के ऊपर से बहुत ही बारीक एवं दर्दरहित इंजेक्शन निडल द्वारा डाला जाता है। साधारणत: इस प्रक्रिया में 15-20 मिनट का समय लगता है। इसका असर 7-8 महीने तक ही रहता है, बोटॉक्स से स्किन ग्लो करने लगती है। कई लोग बोटॉक्स के बारे में बहुत सी होने के कारण यह ट्रिटमेंट नहीं लेना चाहते लेकिन सच यह है कि बोटॉक्स ज्यादा लेने पर ही नुकसानदायक साबित होता है।










