- यदि आपके दांत हिल रहे हैं तो मौलसिरी की छाल को पच्चीस से पचास ग्राम की मात्रा में आधा लीटर पानी में उबालें, एक चौथाई पानी शेष रहने पर प्राप्त काढ़े से कुल्ला करें इससे हिलते दांत स्थिर हो जाते हैं।मौलसिरी के फलों को नियमित रूप से चबाने मात्र से दांतों को मजबूती प्राप्त होती है।