आंखें भगवान का दिया अनमोल तोहफा है। साथ ही आंखें हमारे शरीर का सबसे कोमल और संवेदनशील अंग भी हैं। जिसमें छोटी-सी परेशानी जिंदगी भर की तकलीफ बन सकती है। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आंखों की सही देखभाल बहुत जरुरी है। आंखों की सही देखरेख व पोषण के अभाव में ही अधिकतर लोगों को चश्मा लगता है और एक बार जिन लोगों को चश्मा लगा होता है उनके नंबर बढ़ जाते हैं या आंखों संबंधी और कई अन्य समस्याएं उन्हें घेर लेती हैं।अगर आपके साथ भी आंखों में पानी आना, जलन होना, आंखे लाल हो जाना या सूजन आना जैसी समस्याएं हो जाती हैं तो अपनी आंखों को स्वस्थ रखने के लिए जरूर आजमाएं नीचे लिखे टिप्स....