विज्ञापन
 
Home >> Jeevan Mantra >> Fitness Mantra >> Healthy Life >> Yoga: A Few Gray Before Age Panacea Try A Recipe

उम्र से पहले बाल सफेद हो रहे हों तो ये रामबाण नुस्खा आजमाकर देखें

धर्मडेस्क. उज्जैन | Feb 21, 2013, 12:43PM IST
 
 


असमय सफेद बाल से बचने के लिए युवा कई तरह के जतन करते हैं। कई दवाइयां, शैम्पू आदि का प्रयोग करते हैं। काफी पैसा लगाने के बाद भी बाल सफेद होने से नहीं रोक पाते। बालों को सफेद होने से रोकने के लिए एक बहुत सरल क्रिया है हाथों के नाखुन रगडऩा।

नाखुन रगडऩे से बाल काले क्यों रहते हैं...

नाखुन रगडऩे से बाल काले रहते हैं क्योंकि हमारे हाथों के नाखुन के नीचे जो ग्रंथियां और नसें हैं, उनका संबंध बालों से है। लगातार नाखुन रगडऩे से ये ग्रंथियां एक्टिव रहती हैं और बालों को सफेद होने से रोकती हैं।

- यह क्रिया काफी फायदेमंद है और इससे बहुत जल्द बाल सफेद होने और बाल गिरने पर रोक लग जाती है।

- इस क्रिया को आप कभी भी कहीं भी कर सकते हैं।

- इस क्रिया के लिए समय आदि का कोई बंधन नहीं है।

- इस क्रिया से बालों से जुड़ी सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

- बालों से रूसी भी साफ हो जाती है।

कैसे रगड़े नाखुन...

नाखुन रगडऩे के लिए अपने दोनों को समान रूप से आमने-सामने रखकर अंगुलियों को अंदर की ओर मोड़ें। अब दोनों हाथों की अंगुलियों को परस्पर रगडऩा शुरू करें। यह क्रिया कभी भी की जा सकती है। इस क्रिया को कम से कम पांच मिनिट तक अवश्य करें। इसका नियमित अभ्यास आपके बालों को असमय सफेद होने से रोकेगा।

सावधानी...

इस क्रिया को आराम से करें। ज्यादा तेजी से नाखुन ना रगड़ें। नाखुन पर अत्यधिक दबाव भी ना बनाएं। ध्यान रहे नाखुनों से अंगुलियों की त्वचा को कोई नुकसान ना पहुंचे। किसी योग चिकित्सक से भी सलाह ले सकते हैं।

 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment