विज्ञापन
 
Home >> Jeevan Mantra >> Fitness Mantra >> Ayurvedic Nuskhe >> Yoga: These Are Very Small For These Women Problems Ayurvedic Recipe

महिलाओं की इन बड़ी प्रॉब्लम्स के लिए ये हैं छोटा सा आयुर्वेदिक नुस्खा

धर्मडेस्क. उज्जैन | Feb 13, 2013, 17:39PM IST
 
 


मासिक धर्म की अनियमितता, कमजोरी दुबलापन, सिरदर्द, कमरदर्द आदि।  सभी बीमारियां ऐसी हैं जिनके कारण महिलाएं शरीर को स्वस्थ और सुडौल नहीं रहने देती हैं।  इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसा आयुर्वेदिक नुस्खा जो महिलाओं की हर तरह की कमजोरी को दूर करता है।

नुस्खा- स्वर्ण भस्म या वर्क 10 ग्राम, मोती पिष्टी 20 ग्राम, शुद्ध हिंगुल 30 ग्राम, सफेद मिर्च 40 ग्राम, शुद्ध खर्पर 80 ग्राम। गाय के दूध का मक्खन 25 ग्राम थोड़ा सा नींबू का रस पहले स्वर्ण भस्म या वर्क और हिंगुल को मिला कर एक जान कर लें। फिर शेष द्रव्य मिलाकर मक्खन के साथ घुटाई करें। फिर नींबु का रस कपड़े की चार तह करके छान लें और इसमें मिश्रण मिलाकर चिकनापन दूर होने तक घुटाई करनी चाहिए।आठ-दस दिन तक घुटाई करनी होगी। फिर उसकी एक-एक रत्ती की गोलियां बना लें।

सेवन की विधि-  1 या 2 गोली सुबह शाम एक चम्मच च्यवनप्राश के साथ सेवन करें। इस दवाई का सेवन करने से महिलाओं को प्रदर रोग, शारीरिक क्षीणता, और कमजोरी आदि से मुक्ति मिलती है और शरीर स्वस्थ और सुडौल बनता है। यह दवाई ''स्वर्ण मालिनी'' वसंत के नाम से बाजार में भी मिलती है। इसके सेवन से शरीर बलशाली होता है। शरीर के सभी अंगों को ताकत मिलती है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment