
खुद को चश्में से बचाकर रखना हो तो ये हैं कुछ सिंपल तरीके

आंखे भगवान का दिया नाजुक और सबसे उपयोगी तोहफा है। आंखे हमेशा स्वस्थ बनी रहें और आंखों को कभी किसी तरह का बड़ा रोग या मोटा चश्मा न लगे। इसलिएआंखों की सुरक्षा के लिए सभी को सावधानी बरतनी चाहिए। आंखों की सुरक्षा के लिए आंखों यहां हम कुछ टिप्स बता रहे हैं जिनसे आपकी आंखों की रोशनी तेज रहेगी और आंखे थकेगी नहीं साथ ही चश्मा भी नहीं लगेगा।
- रोजाना सुबह आंखों की एक्सरसाइज करें।
- प्रतिदिन सुबह आंखें बंद करके ध्यान लगाएं।
- हरी पत्तेवाली सब्जियां अधिक से अधिक खाएं।
- सुबह नंगे पैर घास पर चलें इससे आपकी आंखों की रोशनी बहुत तेज होगी।
- हर दस मिनिट में कुछ पल आंखों को बंद रखें।
- दिन में कम से कम 5-10 बार आंखों को ठंडे साफ पानी से अवश्य धोएं।
- कम्प्यूटर और टी.वी. स्क्रीन और आंखों के मध्य कम से कम दो फीट की दूरी अवश्य रखें।
- हर दस मिनिट में स्क्रीन से नजर हटाकर दस फीट दूर तक दस सेकंड तक देखें।










