घी का नाम आते ही उसकी खुशबू ,स्वाद और न जाने क्या क्या हमारे दिलों दिमाग पर छा जाता है, हो भी क्यों न? हमने अपनी परम्परा से जो इसे पाया है। भले ही अंगरेजी में इसे क्लेरीफायडबटर के नाम से जाना जाता हो, पर देशी शुद्ध घी के अपने ही फायदे हैं। घी का एक उदाहरण दिया जाता है कि , जो संस्कारों द्वारा अपने गुणों को न छोडते हुए दूसरों के गुणों को भी अपने अन्दर समाहित कर लेता है। 16 वीं शताब्दी के ग्रन्थ भावप्रकाश पर यदि नजर डाला जाए तो इसे स्वाद को बढ़ाने वाला और ऊर्जा प्रदान करने वाला माना गया है।