अंगूर एक ऐसा फल है जो विश्व के लगभग सभी क्षेत्रों में पैदा होता है और बहुत से लोग इसे अत्याधिक पसन्द करते हैं। अंगूर बेल पर लगने वाला फल है।अंगूर को संस्कृत में द्राक्षा, बंगला में बेदाना या मनेका, गुजराती में धराख, फारसी में अंगूर, अंग्रेजी में ग्रेप रैजिन्स और लैटिन में विटिस विनिफेरा कहते हैं।अंगूर में ग्लूकोज और डेक्स्ट्रोज पाए जाते है, जो शरीर के अंदर ऊर्जा उत्पन्न करते हैं। शरीर को अच्छी मात्रा में फाइबर उपलब्ध कराते हैं और सुपाच्य होते हैं।