यदि आप पचास की उम्र को पार कर चुके हैं और आप अपने चेहरे के त्वचा की चमक को बरकरार रखना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ टिप्स बताते हैं, जिससे आप अपनी त्वचा के क्षय को कम कर नेचुरल हेल्दी ग्लो ( प्राकृतिक चमक ) को बरकारा रख पाएंगे।
आप सब जानते होंगे क़ी पचास क़ी उम्र के बाद ऐसी कोई क्रीम या लोशन नहीं है जो हमारी त्वचा में आने वाली स्वाभाविक क्षय के कारण उत्पन्न होने वाली समस्याओं जैसे झुर्रियां पढऩा आदि को कम कर सके। हाँ इतना जरूर है क़ी जीवन शैली को संयमित रखकर और खान-पान में परिवर्तन लाकर हम त्वचा के स्वास्थ्य को बरकरार रख सकते हैं। आइए ऐसे ही कुछ नुस्खे हम आपके लिए लेकर आए जिनका प्रयोग आपके चेहरे की त्वचा के स्वास्थ्य को बरकरार रखेगा।