कम उम्र में सिर के बाल उडऩा बहुत टेंशन देने वाली प्रॉब्लम है वर्तमान समय ये समस्या युवाओं में बहुत तेजी से बढ़ रही है। इसका मुख्य कारण हेरीडिटी, हार्मोनल कारण या खानपान व दिनचर्या के साथ ही धूप में रहने से व पोषक तत्वों की कमी से भी बाल सफेद होते हैं लेकिन बालों की ठीक से देखभाल न करना भी बाल झडऩे का एक बड़ा कारण है। ये एक ऐसी समस्या है जिससे उम्र बहुत अधिक दिखने लगती है। इसे दूर करने के लिए अधिकतर लोग कई तरह के तैल व शैंपू का उपयोग करते हैं। लेकिन तेल व शैंपू बालों को स्वस्थ नहीं बना सकते हैं। अगर आप समय से पहले गंजे नहीं होना चाहते तो नीचे लिखे उपाय अपनाएं।