
दिल को हमेशा HEALTHY रखना है तो करें ये छोटा सा काम

हमेशा दिल की बीमारियों से बचे रहना चाहते हैं तो लौकी का रस आपकी बहुत मदद कर सकता है। रोजाना एक गिलास लौकी का जूस पीने से धमनियों में आई रुकावट दूर हो जाती है। दिल को शक्ति मिलती है और उसके काम करने की स्पीड बढ़ती है।
लौकी का जूस बनाने की विधि- सबसे पहले लौकी को धो ले फिर उसे कद्दूकस कर लें। कद्दूकस की हुई लौकी में तुलसी के सात पत्ते और पुदीने की पांच पत्तियां डाल कर मिक्सर में पीस लें। रस की मात्रा कम से कम 150 मिलीलीटर होनी चाहिए। अब इस रस में बराबर मात्रा में पानी मिलाकर तीन-चार पिसी काली मिर्च और थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाकर पीएं।
रस को पीने की विधि- यह रस किसी भी दिल के मरीज को दिन में तीन बार सुबह, दोपहर और शाम को खाने के बाद पिलाना चाहिए। शुरूआत के दिनों में रस कुछ कम मात्रा में लें और जैसे ही वह अच्छे से पचने लगे इसकी मात्रा बढ़ा दें।
विशेष- लौकी का रस पेट के विकारों को मल के द्वारा बाहर निकाल देता है। जिसके कारण शुरुआत में पेट में गड़बड़ हो सकती है, इससे घबराएं नहीं कुछ समय बाद यह अपने आप ठीक हो जाएगा। इस रस को पीने के साथ मरीज को पहले से चल रही दवाइयों को एकदम से नहीं छोड़ना चाहिए बल्कि उसे लेते रहना चाहिए।










