देवताओं की भूमि हिमालय अपने अन्दर अनेक दिव्य औषधियों को समेटे हुए है। देवभूमि शायद इन औषधीय वनस्पतियों की उपलब्धता के कारण ही प्राचीन काल से ही ऋषिमुनियों की साधना व तपस्या का केंद्र रही है। ऐसे ही कई गुणों को समेटे हुए एक पेड़ जिसे हम अखरोट के नाम से जानते हैं अनेक औषधीय गुणों से युक्त होता है। जंगली अखरोट एवं कागजी अखरोट नाम की दो जातियों से जाना जाने वाला यह पेड़ अपने फलों के कारण प्रसिद्ध है। आइए अब हम आपको इसके कुछ औषधीय प्रयोग के बारे में जानकारी देते है।