पेट दर्द में- जीरा, अजवाइन, सोंठ, काली मिर्च और काला नमक अंदाज से लेकर चूर्ण कर लें। इसमें थोड़ी-सी घी में भुनी हींग मिलाकर खाने से पाचन शक्ति बढ़ती है तथा पेट का दर्द ठीक होता है।नींद नहीं आती हो- जो लोग अनिद्रा रोग से ग्रसित हैं उनके लिए जीरा एक बढिय़ां दवा है। एक छोटा चम्मच भुना जीरा पके हुए केले के साथ मैश करके रोजाना रात के खाने के बाद खाएं, गहरी नींद आएगी।