गैस्ट्रिक प्रॉब्लम- अगर आप गैस व एसीडिटी से परेशान हैं तो जीरा, काली मिर्च और अदरक को बराबर मात्रा में लें। इन्हें पानी में डालकर उबालें और घोल तैयार कर लें। इस पानी को दो-तीन दिनों तक लगातार दिन में दो से तीन बार पीएं। जीरा, काली मिर्च, सोंठ और करी पावडर को बराबर मात्रा में लेकर पीस लें और मिश्रण तैयार कर लें। इसमें स्वादानुसार नमक डालकर घी में मिलाएं और चावल के साथ खाएं। पेट साफ रहेगा और कब्जियत में राहत मिलेगी।