विज्ञापन
 
Home >> Jeevan Mantra >> Fitness Mantra >> Ayurvedic Nuskhe >> Yoga: Constipation And Gas Will Leave The Easy Way

कब्ज और गैस की छुट्टी कर देगा ये आसान तरीका

धर्मडेस्क. उज्जैन | Mar 14, 2013, 12:22PM IST
 
 


कब्ज व गैस, एसीडिटी की शिकायत होने पर शरीर में कई दूसरी व्याधियां भी होने लगती है। जिन लोगों को खुलकर भूख नहीं लगती घुटनों का दर्द और पाचन क्रिया से परेशानियां महसूस करते हैं,तो उनके लिए योग ही एक मात्र सही उपचार है। सुप्त पवन मुक्तासन को इन समस्याओं से मुक्ति के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है। इस आसन के नियमित अभ्यास से इन समस्याओं के साथ-साथ अन्य बहुत सारी बीमारियां दूर हो जाएंगी।

सुप्त पवन मुक्तासन आसन की विधि:कंबल या दरी बिछाकर पीठ के बल लेट जाएं। फिर दाहिने पैर को घुटने से मोड़कर छाती पर ले आएं। अब घुटने से थोड़ा नीचे पिंडली पर उंगलियां आपस में फंसा कर, दोनों हाथों का पंजा कसें। यही क्रिया बाएं पैर से करें। दो मिनिट तक प्रतिदिन यह आसन करें।

आसन के लाभ:सुप्त पवन मुक्तासन के नियमित अभ्यास से अपच और गैस की समस्या दूर होती है। साथ ही घुटनों और कमर के दर्द में भी राहत मिलती है। इस आसन से नितंब सुंदर और पुष्ट बनते हैं।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment